नीता अंबानी को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं पीएम मोदी और दिल्ली में महिलाएं हैं असुरक्षित :केजरीवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2016 6:36 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीता अंबानी जैसे अपने ‘मित्रों’ को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं जबकि दिल्ली में महिलाओं को मुश्किल में छोड़ दे रहे हैं.ट्विटर के माध्यम से मोदी पर केजरीवाल ने गृह मंत्रालय द्वारा रिलायंस इंडस्टरीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीता अंबानी जैसे अपने ‘मित्रों’ को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं जबकि दिल्ली में महिलाओं को मुश्किल में छोड़ दे रहे हैं.ट्विटर के माध्यम से मोदी पर केजरीवाल ने गृह मंत्रालय द्वारा रिलायंस इंडस्टरीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किये जाने के बाद हमला किया है.
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली में रोजाना महिलाओं से बलात्कार होता है. बार बार अनुरोध करने के बाद भी उनके लिए कोई सुरक्षा नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने अपने इस ट्वीट के साथ नीता को वीवीआईपी सुरक्षा देने संबंधी अखबार की खबर का क्लिप लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि नीता को हाल ही में वाई श्रेणी का सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है. करीब दस सशस्त्र लोग उनके साथ चलेंगे.
चौदह साल की एक लड़की पर बार बार यौन हमले के बाद हाल ही में उसकी मौत के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी में महिला की सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमा गयी है. एक अन्य मामला चार साल की एक लड़की से कथित बलात्कार है जो कल का मामला है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




