... और जारी कर दिया नरेंद्र मोदी के नाम पर हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

लखनऊ : सरकारी कामकाज में त्रुटि की खबर तो हमारे देश में आम है, मतदाता पहचान पत्र में होने वाली अशुद्धि इसका प्रमाण है. लेकिन पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लापरवाही की हदें पार कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से हेड कांस्टेबल […]
लखनऊ : सरकारी कामकाज में त्रुटि की खबर तो हमारे देश में आम है, मतदाता पहचान पत्र में होने वाली अशुद्धि इसका प्रमाण है. लेकिन पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लापरवाही की हदें पार कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से हेड कांस्टेबल की भर्ती की जा रही थी और इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भी एक एडमिट कार्ड जारी किया गया.
कार्ड रामपुर ग्रुप सेंटर से जारी हुआ. यह एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की वेबसाइट पर भी मौजूद था. इस एडमिट कार्ड में नरेंद्र मोदी की तसवीर और लगी थी और उनका नाम लिखा था. मीडिया में खबर आने के बाद एडमिट कार्ड को वेबसाइट से हटा दिया गया. हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद इस एडमिट कार्ड को सीआरपीएफ की वेबसाइट से हटा दिया गया. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




