कश्मीर में मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सैनिक जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के कुपवाडा जिले में आज एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम हंदवाडा इलाके के वडारबल्ला में 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुयी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक […]
विज्ञापन
श्रीनगर : कश्मीर के कुपवाडा जिले में आज एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम हंदवाडा इलाके के वडारबल्ला में 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुयी.
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि एक सैनिक घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकी और उसके गुट के बारे में पता नहीं चल सका है. तलाशी अभियान अभी भी चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










