ePaper

मुंबई में बारिश, अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान

Updated at : 02 Jul 2016 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में बारिश, अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान

मुंबई: शहर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम से 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोलाबा […]

विज्ञापन

मुंबई: शहर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम से 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोलाबा (दक्षिण मुंबई) में 60.8 मिलीमीटर जबकि सांताक्रूज :पश्चिमी उपनगरीय इलाका: में 77 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग ने साथ हीं अगले 24 घंटे में मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मौसम पूर्वानुमान का विश्लेषण कर रहे हैं. लेकिन शुरुआती आकलन है कि मुंबई और साथ ही महाराष्ट्र एवं गोवा के दूसरे हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है.” उन्होंने कहा, ‘‘पूरे कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के होने की संभावना है.” बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मौसम केंद्र के अनुसार आज पिछले चार घंटे में शहर के उपनगरीय इलाकों में मध्यम बारिश हुई जबकि मुख्य शहर में अच्छी बारिश हुई.
बीएमसी के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्षा के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य शहर में आज सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच 6.42 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र में 2.60 मिलीमीटर जबकि पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में 3.94 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola