ePaper

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

Updated at : 29 Jun 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों से सुरक्षाबलों को तीन बंदूक और एक टिफिन बम बरामद हुआ है. इस संबंध में सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेसेट्टी गांव के […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों से सुरक्षाबलों को तीन बंदूक और एक टिफिन बम बरामद हुआ है. इस संबंध में सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेसेट्टी गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल से नक्सलियों की मंगलवार को मुठभेड़ हो गई जिसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ेसेट्टी लोकल आग्रेनाइजेशन स्क्वाड का कमांडर भीमे लगभग 20 अन्य नक्सलियों के साथ गादीरास थाना क्षेत्र के बंडेम गांव के करीब है जिसके बाद यहां से संयुक्त पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. इस गस्तीदल की बड़ेसेट्टी गांव के करीब नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए.

मुठभेड़ के बाद जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों का शव, टिफिन बम और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola