‘आप'' नेताओं को एलजी ने नहीं दिया भाव, भारती ने कहा- मिलने पहुंचा तो वे लंच पर चले गए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2016 1:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच आज एक बार फिर तकरार देखने को मिली. कृष्णा-गोदावरी बेसिन मामले में पूर्व सीएम शीला दीक्षित और मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआइआर के मामले में कार्रवाई न करने को लेकर आज आप नेताओं की टीम उपराज्यपाल के आवास पहुंची लेकिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच आज एक बार फिर तकरार देखने को मिली. कृष्णा-गोदावरी बेसिन मामले में पूर्व सीएम शीला दीक्षित और मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआइआर के मामले में कार्रवाई न करने को लेकर आज आप नेताओं की टीम उपराज्यपाल के आवास पहुंची लेकिन इन नेताओं की मुलाकात उपराज्यपाल से नहीं हो सकी. जिसके बाद आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा उपराज्यपाल ने मुलाकात से ज्यादा अपने लंच को महत्व दिया और हमसे मुलाकात नहीं की.

उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे आप नेताओं से मुलाकात न करने पर भड़के पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि उनका दायित्व है कि वह हमसे मिलें. आवास में हमारी तलाशी इस तरह से हुई, जैसे हम आतंकी हों. उन्होंने कहा कि आप विधायक उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलने पहुंचे लेकिन वह लंच करने चले गए.

आपको बता दें कि पार्टी नेता केजी बेसिन मामले में हुई एफआइआर पर कार्रवाई न करने से आप नेता नाराज हैं जिसकी शिकायत लेकर आज वे उपराज्यपाल से मुलाकात करना चाहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola