7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने DA में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Manik Saha

Manik Saha

7th pay commission: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) देने की मंगलवार को घोषणा की. इस फैसले से 106932 कर्मचारियों और 82000 पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

7th Pay Commission: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा में यह ऐलान करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनभोगियों को लाभ होगा. महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी.

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा. इसके लिए 500 करोड़ रुपये के वित्तपोषण की जरूरत होगी.

7th Pay Commission: गुजरात सरकार भी दे चुकी है सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

गुजरात सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा पिछले महीने की आखिरी तारीख को की थी. राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव में बताया कि इस बढ़ोतरी के साथ गुजरात सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा.

गुजरात में डीए में बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से प्रभावी

बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई, 2023 से प्रभावी है और कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों का बकाया दिया जाएगा. डीए में बढ़ोतरी के फैसले से राज्य सरकार के लगभग 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola