ePaper

लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत

Updated at : 07 May 2016 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत

लुधियाना : लुधियाना के राहों रोड पर एक टेक्सटाइल इकाई में आज तडके आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि लुधियाना नगर निगम के 11 दमकल कर्मी छह घंटे से भी अधिक समय बाद आग को नियंत्रित कर पाए. लुधियाना के पुलिस उपायुक्त धुरमान निम्बाले ने दुर्घटनास्थल का दौरा […]

विज्ञापन

लुधियाना : लुधियाना के राहों रोड पर एक टेक्सटाइल इकाई में आज तडके आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि लुधियाना नगर निगम के 11 दमकल कर्मी छह घंटे से भी अधिक समय बाद आग को नियंत्रित कर पाए. लुधियाना के पुलिस उपायुक्त धुरमान निम्बाले ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, ‘फैक्टरी के भीतर मिले तीन शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान भी नहीं की जा सकती. ऐसा माना जा रहा है कि वे फैक्टरी के मजदूर हैं जो वहां रात के समय रुके थे.’ नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola