साधु की हत्या, साथ रहने वाली महिला बेहोश मिली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 3:42 PM

विज्ञापन

बिजनौर : गांव के बाहर रह रहे साधु की हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ रह रही महिला बेहोश पडी मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला शामली के थाना कांधला के गांव भनेडा का रहने वाला 55 वर्षीय साधु सत्यवीर बिजनौर के गांव सालमाबाद के मन्दिर पर रहता था. कुछ दिन से उसके […]

विज्ञापन

बिजनौर : गांव के बाहर रह रहे साधु की हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ रह रही महिला बेहोश पडी मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला शामली के थाना कांधला के गांव भनेडा का रहने वाला 55 वर्षीय साधु सत्यवीर बिजनौर के गांव सालमाबाद के मन्दिर पर रहता था. कुछ दिन से उसके साथ इलाहबाद की फूलवती भी रह रही थी. सोमवार को साधू महिला के साथ गांव के बाहर बने मठ पर रहने चला गया.

आज सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां गये तो साधू मरा पडा था तथा फूलवती बेहोश पडी मिली थी. पुलिस को सूचना मिलने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया और साधू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस के अनुसार साधु के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है.

महिला के अनुसार दो लोगों ने आकर साधु की हत्या की है. पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कुछ असंतुलित लग रही है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार महिला लगभग आठ माह की गर्भवती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola