ePaper

...जब शाही दंपति ने रसोई में बनाया डोसा, देखें तसवीरें

Updated at : 11 Apr 2016 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
...जब शाही दंपति ने रसोई में बनाया डोसा, देखें तसवीरें

मुंबई : ड्यूक और डचेज आफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम तथा केट मिडलटन ने आज यहां रसोईघर में दक्षिण भारतीय लोकप्रिय भोजन डोसा बनाया और खास बात यह रही कि पहले ही प्रयास में शाही दंपति ने शानदार डोसा बनाया. बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी डोसामेटिक द्वारा बनायी गयी मशीन में प्रिंस विलियम ने डोसे का घोल […]

विज्ञापन

मुंबई : ड्यूक और डचेज आफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम तथा केट मिडलटन ने आज यहां रसोईघर में दक्षिण भारतीय लोकप्रिय भोजन डोसा बनाया और खास बात यह रही कि पहले ही प्रयास में शाही दंपति ने शानदार डोसा बनाया.

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप कंपनी डोसामेटिक द्वारा बनायी गयी मशीन में प्रिंस विलियम ने डोसे का घोल डाला और मिडलटन ने कुछ बटन दबाए जिसके बाद मशीन ने अपना काम करना शुरु कर दिया. कुछ ही मिनटों के बाद डोसा मशीन में से बाहर आ गया.

undefined

प्रिंस विलियम ने इसका एक छोटा सा टुकडा तोडकर चखा और कहा, ‘नमस्ते मुंबई. डोसा अनुभव के लिए धन्यवाद. अगली बार यह और शानदार होगा.’ जानकारों का कहना है कि ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों के लिए यह परंपरा से अलग हटकर था जो सार्वजनिक रुप से कुछ भी खाने पीने से परहेज करते हैं.

undefined

डोसा का छोटा सा टुकडा खाने के बाद डोसामेटिक के मुख्य कार्यकारी ईश्वर के विकास ने उन्हें बताया कि डोसा काफी कुछ पैनकेक से मिलता जुलता है जिसे ब्रिटेन में शौक से खाया जाता है. केट मिडलटन इस अनुभव को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही थीं जिन्होंने मशीन और उसकी प्रक्रिया को लेकर काफी सवाल पूछे.

विकास ने बताया कि जिस मशीन को रायल दंपत्ति ने इस्तेमाल किया उसे जल्द ही घरों में इस्तेमाल के लिए पेश किया जाएगा. उन्होंने साथ ही बताया कि उनकी तीन साल पुरानी कंपनी ने पहले ही होटलों और कोरपोरेट ग्राहकों को यह मशीन उपलब्ध करानी शुरु कर दी है.

उन्होंने बताया कि बाजार में पहले से ही 500 बडी मशीनें उतारी जा चुकी हैं और इंडियन एंजल नेटवर्क के समर्थन से कंपनी कोष जुटाने की दिशा में काम कर रही है ताकि वह घरेलू उपयोग के लिए मशीने पेंश कर सकें जिसकी कीमत 12 हजार 500 रुपये होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola