प्रवर्तन निदेशक ने किंगफिशर के पूर्व अधिकारी से दूसरे दिन भी की पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने लंबे समय से बंद बडी वमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को आईडीबीआई बैंक से 900 करोड रपए से जुडे कथित मनी लांडरिंग के आरोपों की जांच के संबंध में इस एयरलाइन्स के, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन ने आज दूसरे दिन भी यहां पूछताछ की. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक […]
विज्ञापन
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने लंबे समय से बंद बडी वमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को आईडीबीआई बैंक से 900 करोड रपए से जुडे कथित मनी लांडरिंग के आरोपों की जांच के संबंध में इस एयरलाइन्स के, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन ने आज दूसरे दिन भी यहां पूछताछ की. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कल रघुनाथन से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी . उनसे आज दूसरे दिन भी पूछताछ की गई.’ किंगफिशर के मुख्य वित्त अधिकारी आज यहां सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय पहुंचे.
प्रवर्तन निदेशालय ने आईडीबीआई बैंक और विजय माल्या के स्वामित्व वाली कंपनी के आधे दर्जन से अधिक अधिकारियों को मनी लांडरिंग निवारक अधिनियम के तहत जांच के सिलसिले में तलब किया है जिसमें सभी व्यक्तियों से पिछले पांच साल का आयकर रिटर्न और व्यक्तिगत संपत्ति का ब्योरा जांचकर्ताओं को सौंपने के लिए कहा गया है. रघुनाथन के अलावा बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, योगेश अग्रवाल और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों और अधिकारियों को भी तलब किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










