ePaper

नलिनी पैरोल पर रिहा

Updated at : 08 Mar 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
नलिनी पैरोल पर रिहा

चेन्नई : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरण को एक दिन के पैरोल पर छोड़ा गया है. नलिनी को अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने के लिए पैरोल दिया गया है. नलिनी ने अपने पिता शंकरनारायणन के […]

विज्ञापन
चेन्नई : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरण को एक दिन के पैरोल पर छोड़ा गया है. नलिनी को अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने के लिए पैरोल दिया गया है.
नलिनी ने अपने पिता शंकरनारायणन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए याचिका दायर की थी जिसमें उसने बताया था कि उसके पिता का पिछले माह निधन हो गया है. वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध कर्म में भाग लेना चाहती थी. इस याचिका में उसने तीन दिनों की छुट्टी मांगी थी . नलिनी ने याचिका में जिक्र करते हुए लिखा था .उसके पिता की सोलहवीं कोट्टूर में होनी वाली है. इस वक्त वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती है. नलिनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे न्यायाधीश आर.माला ने उसे 24 घंटे कै पैरोल दिया है.
याचिका में नलिनी ने महिला कारागार अधीक्षक की शिकायत करते हुए यह भी लिखा है कि उसने आवेदन देकर तीन दिनों की छुट्टी मांगी थी लेकिन उसका उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया . गौरतलब है कि नलिनी को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 24 फरवरी को भी 12 घंटे की पौरोल दी गयी थी. नलिनी को राजीव गांधी के हत्या में शामिल होने के लिए मौत की सजा सुनायी गयी थी जिसे तमिलनाडु के राज्यपाल ने उम्रकैद की सजा में तब्दील कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola