ePaper

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के 31 मछुआरों को हिरासत में लिया

Updated at : 06 Mar 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के 31 मछुआरों को हिरासत में लिया

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अपने जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में 31 भारतीय मुछआरों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए मछुआरों में तमिलनाडु के तूतीकोरिन के 22 और रामेश्वरम के नौ मछुआरे शामिल हैं. इन मछुआरों को उनकी तीन देसी […]

विज्ञापन

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अपने जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में 31 भारतीय मुछआरों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए मछुआरों में तमिलनाडु के तूतीकोरिन के 22 और रामेश्वरम के नौ मछुआरे शामिल हैं. इन मछुआरों को उनकी तीन देसी नौकाओं और एक मशीनीकृत नौका के साथ आज सुबह हिरासत में लिया गया. अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में तीन मार्च को आठ मछुआरों को हिरासत में लिया गया था और दो नौकाओं को जब्त किया गया था.

आज की घटना के साथ ही श्रीलंका में हिरासत में लिए गए तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या बढकर 66 हो गयी है. मुख्यमंत्री जयललिता ने तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में श्रीलंका के हिरासत में लिये गये 35 भारतीय मछुआरों की रिहाई और 73 मछली पकडने वाली नौकाओं को छुडाने के लिए उनसे व्यक्तिगत रुप से हस्तक्षेप करने की मांग की थी और भविष्य में इस तरह के मामलों का एक स्थायी समाधान ढ़ूढने के वास्ते कदम उठाने का भी अनुरोध किया था.

मत्स्य पालन क्षेत्र के तूतीकोरिन के सहायक निदेशक आइजैक जयकुमार ने बताया कि उनके जिले के मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे श्रीलंकाई तट के निकट कलपिटी के नजदीक मछली पकड रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola