संसद संचालन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दिये कई सुझाव

नयी दिल्ली : संसद में सुचारु कामकाज और सार्थक चर्चा की पुरजोर वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की कई पहल की सराहना की. साथ ही महिला दिवस पर संसद में केवल महिला सदस्यों को बोलने देने, एक दिन पहली बार चुने गए सांसदों को बोलने, किसी शनिवार को टिकाउ […]
नयी दिल्ली : संसद में सुचारु कामकाज और सार्थक चर्चा की पुरजोर वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की कई पहल की सराहना की. साथ ही महिला दिवस पर संसद में केवल महिला सदस्यों को बोलने देने, एक दिन पहली बार चुने गए सांसदों को बोलने, किसी शनिवार को टिकाउ विकास लक्ष्य जैसे विषयों पर चर्चा करने जैसे सुझाव दिये.
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में संसद में सुचारु कामकाज की चर्चा की. राष्ट्रपति सबसे बड़े संवैधानिक पद पर हैं, हमारेबड़ेहैं, हमें अपने बड़ों की सलाह माननी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने इन दिनों में कई अच्छी पहल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




