मुंबई में ऑटो हडताल, यात्रियों को हो रही है परेशानी

मुंबई : मुंबई उपनगरों में हजारों ऑटोरिक्शा वाले निजी टैक्सी कंपनियों के परिचालन और परमिट शुल्क में बढोतरी के खिलाफ आज हडताल पर हैं. राज्य परिवहन आयुक्त श्याम वारधाने ने आज एक निर्देश जारी कर निजी कारों, बसों और अन्य वाहनों को ‘सार्वजनिक परिवहन’ के रुप में चलने की इजाजत दी है ताकि यात्रियों को […]
मुंबई : मुंबई उपनगरों में हजारों ऑटोरिक्शा वाले निजी टैक्सी कंपनियों के परिचालन और परमिट शुल्क में बढोतरी के खिलाफ आज हडताल पर हैं. राज्य परिवहन आयुक्त श्याम वारधाने ने आज एक निर्देश जारी कर निजी कारों, बसों और अन्य वाहनों को ‘सार्वजनिक परिवहन’ के रुप में चलने की इजाजत दी है ताकि यात्रियों को कम असुविधा का सामना करना पडे.
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हडताल को देखते हुये, विशेषकर कार्यालय जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह किया गया है.” हडताल का आह्वान करने वाले मुंबई ऑटोरिक्शामेन यूनियन के नेता शशांक राव ने बताया, ‘‘हम निजी कैब कंपनियों :ओला, उबर जैसे: के परिचालन और साथ ही परमिट शुल्क बढाकर 15,200 करने का भी विरोध कर रहे हैं.
अगर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा हो रही है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी.” उन्होंने दावा किया कि लगभग 90,000 ऑटोरिक्शा आज सडकों पर नहीं उतरे. रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटोरिक्शा पर निर्भर रहने वाले अनेक यात्रियों को हडताल के कारण परेशानी का सामना करना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




