ePaper

जूहू बीच पर 30 फिट लंबी मरी व्‍हेल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Updated at : 29 Jan 2016 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
जूहू बीच पर 30 फिट लंबी मरी व्‍हेल, देखने के लिए उमड़ी भीड़

मुंबई : मुंबई के चहल-पहल वाले जूहू बीच पर शुक्रवार सुबह एक 30 फिट लंबी व्‍हेल मछली मरी पायी गयी. यह घटना लोगों को चौकाने वाली थी. गुरुवार देर रात समंदर से बहकर आई ब्राईडे प्रजाति की यह मृत व्हेल को देखने के लिए जूहू बीच पर लोगों का जमावड़ा लग गया. अधिकारी व्हेल की […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के चहल-पहल वाले जूहू बीच पर शुक्रवार सुबह एक 30 फिट लंबी व्‍हेल मछली मरी पायी गयी. यह घटना लोगों को चौकाने वाली थी. गुरुवार देर रात समंदर से बहकर आई ब्राईडे प्रजाति की यह मृत व्हेल को देखने के लिए जूहू बीच पर लोगों का जमावड़ा लग गया. अधिकारी व्हेल की मौत के कारणों का अभीतक पता नहीं लग पाया है. पुलिस और जूहूवासियों के मुताबिक़ यह पहली बार है कि कोई व्हेल मछली (मृत या जीवित) बहकर जूहू पर आ गयी हो. मुंबई महानगर पालिका और वन्य संरक्षण टीम इसे हटाने की कोशिश में लगे है लेकिन भारी-भरकम होने के कारण इस प्रक्रिया में समय लग रहा है.

प्रशासन ने लोगों को शव से दूर रखा हुआ है हालांकि लोगों का हूजूम इसके पास उमड़ रहा है साथ ही वातावरण में काफी बदबू फैल गयी है. गौरतलब है कि तमिलनाडु में तूतीकोरिन के एक समुद्रतट पर 12 जनवरी को करीब 100 की संख्‍या में व्‍हेल मछलियां बहकर आ गयी थीं. इनमें से 45 व्हेल मछलियों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य को बचा लिया गया था.

अधिकारियों ने कहा था कि चेन्नई से लगभग 600 किलोमीटर दूर मानापाडु और कलामोझी गांवों के बीच मौजूद तट पर आयी इन मछलियों में से कई को मछुआरों और अधिकारियों ने वापस समुद्र में धकेला था, लेकिन ये फिर तट पर लौट आईं थी. उनका कहना था कि संभवतः ये मछलियां मूंगे की चट्टानों और पत्थरों से टकराकर घायल हुई थीं. वरिष्ठ जिलाधिकारी रवि कुमार ने मानापाडु के दौरे में बताया था, ‘ये छोटी-छोटी फिन व्हेल मछलियां हैं. लगता है, ये होश में नहीं हैं. वैसे, यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में व्हेल मछलियां समुद्रतट पर पहुंची हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola