ePaper

मुंबई में होने वाला गुलाम अली का म्यूजिक लांच कार्यक्रम रद्द

Updated at : 27 Jan 2016 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में होने वाला गुलाम अली का म्यूजिक लांच कार्यक्रम रद्द

मुंबई : मुंबई में शुक्रवार को होने वाला एक म्यूजिक लांच कार्यक्रम, जिसमें पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली भी हिस्सा लेने वाले थे, शिवसेना के विरोध के कारण आज रात रद्द कर दिया गया. इससे पहले भी शिवसेना के विरोध के कारण पुणे में गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था. टीवी शो के […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई में शुक्रवार को होने वाला एक म्यूजिक लांच कार्यक्रम, जिसमें पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली भी हिस्सा लेने वाले थे, शिवसेना के विरोध के कारण आज रात रद्द कर दिया गया. इससे पहले भी शिवसेना के विरोध के कारण पुणे में गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था.

टीवी शो के मेजबान से फिल्म निर्माण की दुनिया में आए सुहैब इलियासी ने बताया, ‘‘कार्यक्रम शुक्रवार को अंधेरी के ‘द क्लब’ में होने वाला था, लेकिन अब वह नहीं हो रहा है. वह रद्द हो गया है.” इलियासी ने बताया कि गुलाम अली (75) ने अपनी मुंबई यात्रा रद्द कर दी है.
गुलाम अली कल मुंबई आने वाले थे और शुक्रवार को वह इलियासी की फिल्म ‘घर वापसी’ के म्यूजिक लांच में भाग लेने वाले थे. फिल्म में काम करने के अलावा उन्होंने एक देशभक्ति गीत भी गाया है.
इलियासी ने बताया कि आयोजन समिति का एक सदस्य ‘द क्लब’ में पैसे जमा कराने गया था लेकिन दावा किया कि उन्हें कहा गया ‘‘आपकी बुकिंग रद्द हो गयी है.” उन्होंने कहा, ‘‘कोई कारण नहीं बताया गया है. ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है. गुलाम अली साहब को भी इसकी जानकारी है और वह इससे दुखी हैं.” इलियासी ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस और शिवसेना के कुछ सदस्यों ने आयोजकों को धमकी दी है तथा कार्यक्रम रद्द करने को कहा है.
संपर्क करने पर ‘द क्लब’ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई बुकिंग नहीं हुई थी. लेकिन इलियासी ने कहा कि उन्होंने स्वयं जाकर बुकिंग करायी थी. इलियासी ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें बताने से इनकार कर दिया कि वहां किसकी बुकिंग है, और क्या कार्यक्रम है. कार्यक्रम में हमारे साथ साज-सज्जा का काम कर रहे व्यक्ति ने बताया कि किसी ने बुकिंग नहीं करायी है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola