भारत-फ्रांस के बीच 16 समझौतों पर करार
चंडीगढ़ : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के आगमन पर आज यहां भारत व फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 16 करार किए गए जिनमें महिंद्रा समूह तथा यूरोपीय विमान कंपनी एयरबस समूह के बीच भारत में हेलीकाप्टर विनिर्माण के साझा उद्यम का समझौता तथा स्मार्ट शहर से जुड़े तीन करार शामिल हैं. […]
चंडीगढ़ : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के आगमन पर आज यहां भारत व फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 16 करार किए गए जिनमें महिंद्रा समूह तथा यूरोपीय विमान कंपनी एयरबस समूह के बीच भारत में हेलीकाप्टर विनिर्माण के साझा उद्यम का समझौता तथा स्मार्ट शहर से जुड़े तीन करार शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेहमान राष्ट्रपति की उपस्थिति में हुए इन समझौतों में शहरी विकास, शहरी परिवहन, जल व कचरा शोधन व सौर उर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े समझौते भी शामिल हैं. राष्ट्रपतिओलांदतीन दिन की भारत यात्रा पर आज यहां पहुंचे. एयरबस समूह व महिंद्रा के बीच समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल का ही एक हिस्सा है. इस पर भारत में एयरबस ग्रुप अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पियरे डी बासेट ने तथा महिंद्रा एयरोस्पेस के समूह अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने हस्ताक्षर किए.
स्मार्ट शहर पहल के तहत हुए तीन समझौतों में फ्रांस की विकास एजेंसी एएफडी चंडीगढ़, नागपुर व पुदुचेरी में के विकास के लिए सबंधित सरकारों की मदद करेगी. उद्योग मंडल सीआईआई के अध्यक्ष सुमित मजूमदार के अनुसार ये समझौते तकनीकी सहायता के लिए और इसके तहत फ्रांस के शहरी विकास क्षेत्र विशेषज्ञ इन शहरों में तैनात रहेंगे.
भारत के एसआईटीएसी ग्रुप और फ्रांस के ईडीएफ एनर्जी नावेलेस कंपनी के बीच भी संयुक्त उद्यम संबंधी समझौता किया गया है. इसके तहत फ्रांसीसी कंपनी गुजरात में स्थानीय कंपनी के नवीकरणीय उर्जा कारोबार में आधी हिस्सेदारी खरीदेगी. यह करार 15.5 करोड़ यूरो का है और इसके तहत 142 मेगावाट सौर बिजली उत्पादित होगी.
इस दौरान फ्रांस की परमाणु व वैकल्पिक उर्जा एजेंसी सीईए और क्रांप्टन ग्रीव्ज (सीजी) के बीच भी आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए. यह करार दोनों देशों के उद्मियों की बैठक के दौरान हुए. इसके तहत दोनों कंपनियां भारत में हवाई अड्डों पर सौर पाल व सौर उर्जा भंडारण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी और सहयोग करेंगी.
इसके अलावा फ्रांस की नौ कंपनियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियरिंग प्रोजेक्टस इंडिया (ईपीआई) लिमिटेड के साथ नई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौते किए. इन कंपनियां में एलस्ताम ट्रांसपोर्ट, सीएएन, दसाल्त, ईडीएफ एनर्जी नोवेलस, एजिस, लयूमीप्लान, पोमागल्सकी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक व थेलेस शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










