मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी मारा गया, गोलीबारी में युवक की जान गई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। इसके बाद हुई हिंसक झडप में सुरक्षा बलों ने भीड को तितर…बितर करने के लिए गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के […]
विज्ञापन
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। इसके बाद हुई हिंसक झडप में सुरक्षा बलों ने भीड को तितर…बितर करने के लिए गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के अवंतीपुरा इलाके के रहने वाले लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी शारिक अहमद भट को सुरक्षा बलों ने पुलवामा के नैना बाटापुर गांव में मार गिराया.
अधिकारी ने पहले कहा था कि मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गए लेकिन भट कल से जिस घर में छिपा हुआ था उसके मलबे से केवल एक शव बरामद हुआ.अधिकारी ने कहा कि मुठभेड स्थल से एक ए. के. 47 राइफल और कुछ गोलियां बरामद हुई हैं. इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद कल रात मुठभेड शुरु हुई थी.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा बल जब मलबे की तलाशी ले रहे थे तो स्थानीय युवक पथराव करने लगे और पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी।” उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक युवक की जान चली गई और पांच अन्य जख्मी हो गए. अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान परवेज अहमद के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को श्रीनगर के अलग…अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










