उपग्रह का प्रक्षेपण: मोदी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2016 12:30 PM

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिशासूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को आज बधाई देते हुए कहा कि वे देश को गौरवान्वित करते रहे हैं. मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘पीएसएलवी सी31 के सफल प्रक्षेपण और आईआरएनएसएस-1ई को कक्षा में सटीकता से स्थापित […]

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिशासूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को आज बधाई देते हुए कहा कि वे देश को गौरवान्वित करते रहे हैं. मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘पीएसएलवी सी31 के सफल प्रक्षेपण और आईआरएनएसएस-1ई को कक्षा में सटीकता से स्थापित करने पर इसरो और हमारे वैज्ञानिकों को उनके उत्साह एवं प्रतिबद्धता के लिए बधाई.’

मोदी ने कहा, ‘मैंने इसरो में वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें आज उनकी सफलता के लिए बधाई दी. हमारे वैज्ञानिक हमें गौरवान्वित करते रहे हैं.’ इसरो ने श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से अपने विश्वसनीय पीएसएलवी-सी31 के माध्यम से उपग्रह को प्रक्षेपित किया. आईआरएनएसएस-1ई आईआरएनएसएस अंतरिक्ष प्रणाली का पांचवां दिशासूचक उपग्रह है. इस प्रणाली के तहत कुल सात उपग्रह हैं और इन सभी का प्रक्षेपण हो जाने के बाद यह प्रणाली अमेरिका आधारित जीपीएस के समकक्ष हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola