जेटली का कांग्रेस पर वार, कहा- पारित होगा GST बिल

मुंबई : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में गतिरोध पैदा करने के लिए कांग्रेस पर आज फिर हमला बोलाहै. जेटलीने कहा कि कुछ लोग जीएसटी विधेयक को पारित नहीं होने देकर ‘‘परपीड़ा का सुख” ले रहे हैं लेकिन यह पारित होगा और आखिर में सफलता मिलेगी. वित्त मंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि […]
मुंबई : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में गतिरोध पैदा करने के लिए कांग्रेस पर आज फिर हमला बोलाहै. जेटलीने कहा कि कुछ लोग जीएसटी विधेयक को पारित नहीं होने देकर ‘‘परपीड़ा का सुख” ले रहे हैं लेकिन यह पारित होगा और आखिर में सफलता मिलेगी. वित्त मंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि संभवत: अच्छे मानसून से आने वाले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी क्योंकि इससे पहले लगातार तीन साल के दौरान कभी भी मानसून कमजोर नहीं रहा.
अरुण जेटली आज यहां ईटी पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर उनके साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी थे. उन्होंने कहा, लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं करता है. यह जाहिर है कि वस्तु एवं सेवाकर :जीएसटी: को पारित नहीं होने देने से कुछ लोगों को परपीड़ा का सुख मिल रहा है. हालांकि, लोकतंत्र की अपनी मजबूती है, आखिर में सफलता मिलने पर जो सुख मिलता है वह सबसे अच्छा होता है.
अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में प्रमुख सुधार माने जा रहे जीएसटी का मार्ग प्रशस्त करने के वास्ते लाया जा रहा संविधान संशोधन विधेयक राज्य सभा में अटका पड़ा है. कांग्रेस के कड़े विरोध के चलते यह अटका हुआ है जबकि जदयू, राजद और बीजू जनता दल सहित कई क्षेत्रीय पार्टियां इसके पक्ष में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




