ePaper

कीर्ति आजाद ने अमित शाह से ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' का सबूत मांगा

Updated at : 25 Dec 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
कीर्ति आजाद ने अमित शाह से ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' का सबूत मांगा

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करने के लिए निलंबित किये गए भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ का सबूत मांगा और कहा कि वह पार्टी के ‘‘वफादार सैनिक” रहे हैं. दरभंगा से तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके आजाद ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला करने के लिए निलंबित किये गए भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ का सबूत मांगा और कहा कि वह पार्टी के ‘‘वफादार सैनिक” रहे हैं.

दरभंगा से तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके आजाद ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें भेजे गये निलंबन के पत्र में ‘‘डीडीसीए भ्रष्टाचार” का कोई उल्लेख नहीं किया गया है जिसे लेकर उन्होंने जेटली पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि इसने उन्हें यह भरोसा हुआ कि भाजपा का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. यह विशुद्ध रुप से पार्टी के दायरे से बाहर है.

उन्होंने शाह को लिखा, ‘‘निष्पक्षता से और स्वभाविक न्याय के सिद्धांत के तहत, मैं इसके इंतजार में हूं कि पार्टी के हितों के खिलाफ काम करने के मुझ पर लगे गंभीर आरोपों से अपना नाम साफ करने का मुझे एक मौका मिलेगा.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे जल्द से जल्द उदाहरण और सबूत मुहैया करायें कि मैं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुआ ताकि मैं संदेह दूर कर सकूं और आपको आपके संतोष के मुताबिक जवाब मुहैया करा सकूं तथा इसकी पुष्टि कर सकूं कि मैंने न तो पार्टी के संविधान और न ही पार्टी के हितों के खिलाफ काम किया है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola