J&K के सीएम मुफ्ती मोहम्द सईद एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली / जम्मु : पीडीपी नेता और जम्मू कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्द सईद को बुधवार कोइलाज के लिए नयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री सईद को गर्दन में तेज दर्द की शिकायत थी. जानकारी के मुताबिक इससे पहले उन्हें तेज बुखार […]
नयी दिल्ली / जम्मु : पीडीपी नेता और जम्मू कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्द सईद को बुधवार कोइलाज के लिए नयी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री सईद को गर्दन में तेज दर्द की शिकायत थी. जानकारी के मुताबिक इससे पहले उन्हें तेज बुखार और सीने में दर्द की शिकायत मिली थी. प्राथमिक उपचार के बाद भी उसमें सुधार के लक्ष्ण नहीं दिख रहे थे उसके बाद उन्हें जम्मु से सीधे एअर एंबुलेंस के जरिए नयी दिल्ली एम्स लाया गया.
सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक उनके साथ उनकी बेटी और पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती भी आईं हैं.अस्पताल के मीडिया प्रवक्ता ने सीएम के बारे में जो जानकारी दी उसके मुताबिक उन्हें दोपहर बारह बजे दाखिल कराया गया है. उन्हें एक प्राईवेट वार्ड में रखा गया है. उन्हें कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में फिलहाल रखा गया है. मेडिकल विभाग के मुताबिक अभी उनकी स्थिति समान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










