कांग्रेस ने पूछा क्या अगला नंबर शत्रुघ्न का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कीर्ति आजाद के भाजपा से निलंबन के मद्देनजर आज भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या अगला नंबर शत्रुघ्न सिन्हा का होगा. सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कीर्ति आजाद को भाजपा से निलंबित किया गया. उनका अपराध? डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मुद्दे को तथ्यों के साथ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कीर्ति आजाद के भाजपा से निलंबन के मद्देनजर आज भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या अगला नंबर शत्रुघ्न सिन्हा का होगा. सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कीर्ति आजाद को भाजपा से निलंबित किया गया. उनका अपराध? डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया.’ उन्होंने लिखा, ‘‘भाजपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वालों का क्या यही हश्र होगा? पहले जेठमलानी और अब कीर्ति .
अगले शत्रुघ्न सिन्हा?’ कांग्रेस की ओर से यह प्रतिक्रिया तब आयी जब भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली किक्रेट निकाय डीडीसीए में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सार्वजनिक रुप से निशाना साधने के लिए आज निलंबित कर दिया.
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने भी ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना कहां है? प्रधानमंत्री मोदी आरोपियों को बचा रहे हैं…पहले व्यापम के, उसके बाद ललित मोदी और पीडीएस घोटाला. अब डीडीसीए घोटाला.’ कांग्रेस नेता राजब्बर ने भी इस मामले पर कहा कि भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि पार्टी में भ्रष्टाचार पर बोलने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. अब प्रधानमंत्री रसिया में हैं जब तक वह आते हैं तबतक देखिये किसे – बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










