ePaper

कश्मीर : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद

Updated at : 04 Dec 2015 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के हंदवाडा के रजवार इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार जम्मू कश्मीर के हंदवाडा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के हंदवाडा के रजवार इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार जम्मू कश्मीर के हंदवाडा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है. पांच अक्टूबर को हंदवाड़ा में हुए एक मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गये थे. कश्मीर में इन दिनों आतंकियों का घुसपैठ का प्रयास जारी है. कश्मीर के पुलवामा और हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पहले भी मुठभेड़ हो चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola