उल्फा नेता अनूप चेतिया को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

गुवाहाटी : बांग्लादेश से प्रत्यर्पित किये गये उल्फा नेता अनूप चेतिया को सीबीआई आज ट्रांजिट रिमांड पर यहां लायी और कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रत्यार्पित उल्फा नेता अनूप चेतिया को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया. पिछले 18 साल […]
गुवाहाटी : बांग्लादेश से प्रत्यर्पित किये गये उल्फा नेता अनूप चेतिया को सीबीआई आज ट्रांजिट रिमांड पर यहां लायी और कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रत्यार्पित उल्फा नेता अनूप चेतिया को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया. पिछले 18 साल से बांग्लादेश में कैद चेतिया को 11 नवंबर को भारत को सौंप दिया गया था. विशेष विमान से उसे यहां लाया गया और सुरक्षा में चल रहीं दो गाड़ियों की अगुवाई में काफिले के साथ एलजीबी एयरपोर्ट के कार्गो गेट से बाहर लाया गया. साथ में पुलिस के कई वाहन पीछे- पीछे चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




