भाजपा पर केजरीवाल ने कसा तंज, बातें ज्यादा, काम कम से पैदा होंगी ‘बिहार जैसी स्थिति''
Updated at : 09 Nov 2015 4:31 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी की हार के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि बातें ज्यादा और काम कम करना राजनीतिक दलों के लिए ‘‘बिहार जैसी स्थिति” पैदा कर सकता है.केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी की हार के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि बातें ज्यादा और काम कम करना राजनीतिक दलों के लिए ‘‘बिहार जैसी स्थिति” पैदा कर सकता है.केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके रेडियो कार्यक्रमों के उलट आम आदमी पार्टी आम आदमी की ‘मन की बात’ करती है.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी सरकार भाषण कम और काम अधिक करती है. ऐसी कुछ पार्टियां हैं जो बातें ज्यादा और काम कम करती हैं. उन्हें बिहार जैसी स्थिति का सामना करना पडता है. हम आपकी ‘मन की बात’ करते हैं ना कि हमारे ‘मन की बात’।” मुख्यमंत्री यहां पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र में शहर के पहले ‘पॉलिक्लीनिक’ के उद्घाटन पर बोल रहे थे.
कल केजरीवाल ने बिहार चुनाव को मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश बताया था और उम्मीद की थी कि इन नतीजों के बाद केंद्र का दिल्ली और अन्य राज्यों में दखल कम हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




