ePaper

भारत में बंद हो गई आम आदमी की 'एक्टिंग की दुकान', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

Updated at : 30 Jun 2020 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में बंद हो गई आम आदमी की 'एक्टिंग की दुकान', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

15 जून को पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में हुए भारत चीन फेस ऑफ में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे. भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा तनाव के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है. केंद्र सरकार ने टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, लाइकी, वी मेट, वॉल्ट हाइड समेत 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया है. ये खबर काफी दिन से आ रही थी कि भारत चीनी एप को बैन करने वाला है, पर इस पर संशय बना हुआ था, इस संशय पर विराम लगाते हुए आज भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि 59 चाइनीज ऐप को पूरी तरह से देश में प्रतिबंधित किया जा रहा है.

विज्ञापन

15 जून को पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में हुए भारत चीन फेस ऑफ में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे. भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूदा तनाव के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है. केंद्र सरकार ने टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, लाइकी, वी मेट, वॉल्ट हाइड समेत 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया है. ये खबर काफी दिन से आ रही थी कि भारत चीनी एप को बैन करने वाला है, पर इस पर संशय बना हुआ था, इस संशय पर विराम लगाते हुए आज भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि 59 चाइनीज ऐप को पूरी तरह से देश में प्रतिबंधित किया जा रहा है.

इस फैसले पर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘हमारे पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ये ऐप्स कुछ ऐसी गतिविधियों में संलिप्त हैं जो भारत की रक्षा, ​सुरक्षा और लोगों की संप्रुभता और अखंडता के लिए हानिकारक है.’ सरकार ने कहा है कि इन ऐप्स का मोबाइल और नॉन-मोबाइल बेस्ड इंटरनेट डिवाइसेज में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं. इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं.” बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आधात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है.”

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन दुर्भावनापूर्ण एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इनके आधार पर और हाल ही में विश्वसनीय सूचनाएं मिलने पर कि ऐसे ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं, भारत सरकार ने मोबाइल और गैर-मोबाइल इंटरनेट सक्षम उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले कुछ एप के इस्तेमाल को बंद करने का निर्णय लिया है.”

लोगों ने भी चीनी ऐप को बैन करने को लेकर सोशल साइट पर कई तरह का अभियान चलाया था. 59 चीनी ऐप को बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. एक यूजर ने फिल्म बाहुबली-2 की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है, उत्सव की तैयारी शुरू करो.

एक यूजर ने शेयर किया है डिलीट बटन दबाओ.

https://twitter.com/Faltu_username/status/1277637398390697992

एक यूजर ने लिखा है, इतना मजा क्यों आ रहा है

एक यूजर ने लिखा है मेरी एक्टिंग की दुकान बंद हो रही है

https://twitter.com/hey_rasgulla/status/1277641519009157120

एक यूजर ने कुछ यूं किया शेयर

https://twitter.com/BstonesH/status/1277944829683527682

एक यूजर ने शेयर की है ये तस्वीर

https://twitter.com/Joshi_vedant_/status/1277960599536689153

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola