ePaper

जाहिद मामले पर प्रदर्शन, अनंतनाग में कर्फ्यू

Updated at : 21 Oct 2015 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
जाहिद मामले पर प्रदर्शन, अनंतनाग में कर्फ्यू

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर में आज प्रतिबंध लगा दिए गए जहां उधमपुर पेट्रोल बम हमले की चपेट में आए जाहिद रसूल भट की मौत के बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस ने कहा कि प्रतिबंध कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं. जाहिद की मौत को लेकर […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर में आज प्रतिबंध लगा दिए गए जहां उधमपुर पेट्रोल बम हमले की चपेट में आए जाहिद रसूल भट की मौत के बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस ने कहा कि प्रतिबंध कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं. जाहिद की मौत को लेकर अनंतनाग के बहुत से इलाकों में कल बंद रहा.

कल जाहिद के गांव बातेंगू से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झडपों की खबरें मिलीं. इसके साथ ही गोरीवान-बिज्बेहारा और अनंतनाग शहर और क्योमोह तथा कुलगाम के खुदवानी से भी झडपों की खबरें मिलीं. जाहिद नौ अक्तूबर को उस समय घायल हो गया था जब जम्मू से कश्मीर जा रहे उसके ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला हुआ. ट्रक का चालक शौकत अहमद भी अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola