नो फ्लाइंग जोन में उड़ा ड्रोन, पुलिस अधिकारी सकते में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर शनिवार देर शाम को ड्रोन उड़ते देखा गया. इस संदिग्ध ड्रोन को देखकर सुरक्षाकर्मी सकते में आ गये. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर शनिवार देर शाम को ड्रोन उड़ते देखा गया. इस संदिग्ध ड्रोन को देखकर सुरक्षाकर्मी सकते में आ गये.
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शनिवार रात को विजय चौक में कई लोग एकत्रित थे .इसी दौरान उन्होंने ड्रोन को देखा. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
इस बीच पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन, अब तक ड्रोन उड़ाने वाली शख्स की पहचान नहीं हो पायी. गौरतलब है कि नो फ्लाइंग जोन होने के कारण उस इलाके में ड्रोन उड़ाना अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










