एम्स में सीलबंद ब्रैड के पैकेट से निकला जिन्दा चूहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली :देश की राजधानी में स्थित अग्रणी अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक सीलबंद ब्रैड के पैकेट में जिन्दा चूहा निकला जिससे अधिकारियों ने आपूर्तिकर्ता को अगले तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया है. एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डीके शर्मा ने आज बताया कि अस्पताल के अधिकारियों को इस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :देश की राजधानी में स्थित अग्रणी अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक सीलबंद ब्रैड के पैकेट में जिन्दा चूहा निकला जिससे अधिकारियों ने आपूर्तिकर्ता को अगले तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया है.
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डीके शर्मा ने आज बताया कि अस्पताल के अधिकारियों को इस संबंध में 29 जुलाई को शिकायत मिली थी. शिकायत जठर तंत्र विभाग के प्रोफेसर गोविन्द मखारिया ने भेजी थी.शर्मा ने बताया कि आपूर्तिकर्ता कंपनी का ठेका पांच अगस्त को रद्द कर दिया गया और 25 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली गई. इसे नौ सितंबर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया. इसका जवाब 17 सितंबर को मिला जो संतोषजनक नहीं था.
उन्होंने कहा कि इसलिए कंपनी को तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया गया है. एम्स ने अपनी वेबसाइट पर भी ठेका रद्द किए जाने का नोटिस डाल दिया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










