ePaper

Swiggy और Zomato की तरह आयुष्मान, Aadhar Card, समेत 55 सरकारी सेवाओं का लाभ ले पायेंगे घर पर, 15 जनवरी से यहां शुरू होगी यह सेवा

Updated at : 08 Jan 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Swiggy और Zomato की तरह आयुष्मान, Aadhar Card, समेत 55 सरकारी सेवाओं का लाभ ले पायेंगे घर पर, 15 जनवरी से यहां शुरू होगी यह सेवा

Jan Sevak, Aadhar Card News, Banglore: कर्नाटक के बेंगलुरु में 15 जनवरी को एक जन सेवा कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है. जो स्विगी या जमैटो की तरह काम करेंगे. इन कार्यक्रमों से जनता को सीधे तौर पर लाभ होगा. दरअसल, आयुष्मान भारत, आरोग्य कर्नाटक कार्ड, आधार कार्ड में सुधार समेत कुल 55 नागरिक आपूर्ति सेवाएं इसके तहत घर बैठे उपलब्ध करवायी जाएंगी. हालांकि, इन सरकारी सेवाओं को नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए कुछ चार्ज भी वसूले जायेंगे. आइये जानते हैं विस्तार से..

आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार इन सेवाओं को छह विधानसभा में उपलब्ध चलवायेगा. इनमें दशरहल्ली, महादेवपुरा, बोम्मनहल्ली, यशवंतपुर, राजाजीनगर और दक्षिणी बेंगलुरु भी शामिल है. इसके लिए शिक्षा और सकला मंत्री एस सुरेश कुमार ने गुरुवार को शहर के विधायकों के साथ बैठक भी की तब जाकर इसकी घोषणा की है.

इसके लिए नागरिकों को संबंधित कागजात की तो देनी होगी ही. साथ ही साथ इसके अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क भी देना होगा. इसके लिए लोगों को 115 रुपये का होम डिलीवरी सेवा शुल्क अदा करनी होगी. हालांकि, मंत्रियों की मानें तो इसमें सरकार कोई भी शुल्क नहीं वसूलेगी. यह सीधे तौर पर निजी सेवा प्रदाता और ग्राहकों का आपसी मामला होगा.

इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा. जहां से ओटीपी भी भेजा जायेगा. आपके द्वारा चयनित समय और स्थान पर डिलीवरी ब्वॉय जाकर ओटीपी का वेरिफीकेशन करेंगे फिर आवेदन और सहायक दस्तावेजों की कॉपियां इकट्ठा करेंगे. जिसका बाद में संबंधित विभाग में सेवा के लिए आवेदन कर दिया जायेगा.

खबरों की मानें तो भविष्य में ई-स्टाम्पिंग, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन व परिवहन समेत अन्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाये जाएंगे.

कैसे काम करेगी यह सेवा

  • बीबीएमपी, स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित 55 सेवाओं की सुविधाएं दी जायेंगी,

  • इसके लिए नागरिकों को टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना होगा,

  • स्विगी या जमैटो की तरह सेवा कर्मी आवेदन या अन्य सरकारी दस्तावेजों की कापियां घर से आकर रिसीव करेंगे,

  • इसके लिए निजी सेवा देने वाले डिलीवरी कंपनी 115 रुपये का शुल्क लेती है.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola