ePaper

कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

Updated at : 03 Oct 2015 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

फरीदाबाद : एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-31 निवासी एक 13 साल की लडकी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पिता गौतम ने करीब तीन महीने पहले अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया […]

विज्ञापन

फरीदाबाद : एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-31 निवासी एक 13 साल की लडकी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पिता गौतम ने करीब तीन महीने पहले अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद से ही उसके पिता अक्सर उसके साथ गलत काम करते रहे और जान से मारने की धमकी भी देते रहे.

शुक्रवार को यह बात उसने अपने मां को बतायी और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दूसरी तरफ एनआइटी निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी 17 साल की बेटी को राजा निवासी फतेहपुर चंदीला नामक युवक शुक्रवार को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola