लालू एक्सपायरी दवा, मांझी मुझसे बड़े नेता : पासवान

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज एक मीडिया चैनल के साथ बिहार चुनावी बातचीत में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है. पासवान ने लालू को एक्सपायरी दवा बताया. पासवान ने लालू के उस हमले का जवाब देते हुए पलटवार किया, जिसमें रामविलास पासवान को हिंदुस्तान का सबसे बड़ा […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज एक मीडिया चैनल के साथ बिहार चुनावी बातचीत में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है. पासवान ने लालू को एक्सपायरी दवा बताया. पासवान ने लालू के उस हमले का जवाब देते हुए पलटवार किया, जिसमें रामविलास पासवान को हिंदुस्तान का सबसे बड़ा मौसम विज्ञानी बताया था.
पासवान ने कहा, मौसम विज्ञानी होना बड़ी बात है. यह बड़ी उपाधी है. मुझमें राजनीति के मौसम को परखने की क्षमता है. पासवान ने आज लालू नीतीश और मुलायम सिंह की जोड़ी को कमजोर करार दिया. उन्होंने कहा, बिहार चुनाव में महागंठबंधन विफल साबित होगी. ये महागंठबंधन नहीं लंठबंधन है. मैं इन्हें जानता हूं, ये दो साल अलग नहीं रह सकते और एक साल साथ में नहीं रह सकते. महागंठबंधन में दरार पड़ चुकी है. यह अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




