2006 मुंबई धमाका : आज आ सकता है सजा पर फैसला

मुंबई : 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में शुक्रवार को 12 आरोपी को दोषी करार दिया गया था. इस मामले में आज सेशंस कोर्ट फैसला सुना सकता है. आज अदालत में सजा पर बहस होनी है. अगर बहस की प्रक्रिया आज ही पूरी हो जाती है तो फैसला आज ही सुना दिया जाएगा. आपको […]
मुंबई : 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में शुक्रवार को 12 आरोपी को दोषी करार दिया गया था. इस मामले में आज सेशंस कोर्ट फैसला सुना सकता है. आज अदालत में सजा पर बहस होनी है. अगर बहस की प्रक्रिया आज ही पूरी हो जाती है तो फैसला आज ही सुना दिया जाएगा. आपको बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने एक को बरी कर दिया है. मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में सात आरडीएक्स बमों के फटने के नौ साल बाद एक विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध अदालत (मकोका) ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया. फैसला सुनाते हुए मकोका न्यायाधीश यतिन डी शिन्दे ने मामले में 12 आरोपियों को दोषी ठहराराया और एक अन्य आरोपी अब्दुल वाहिद शेख (34) को बरी कर दिया. सजा कितनी मिलेगी, इस पर सोमवार यानी आज सुनवाई शुरू होने की संभावना है.
आपको बता दें 2006 की इस घटना में 188 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि कई लोग घायल हो गये थे. विशेष मकोका न्यायाधीश यतिन डी शिंदे ने पिछले साल 19 अगस्त को मुकदमे की सुनवाई पूरी की थी. आठ साल तक चले मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 192 गवाहों का परीक्षण किया, जिसमें आठ भारतीय पुलिस सेवा और पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ 18 चिकित्सक शामिल हैं. बचाव पक्ष के वकीलों ने 51 गवाहों का परीक्षण किया और एक व्यक्ति को अदालत के गवाह के तौर पर बुलाया गया. गवाहों की गवाही तकरीबन 5500 पन्नों में चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




