ePaper

मुंबई की सड़क पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, एक की मौत

Updated at : 11 Sep 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई की सड़क पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, एक की मौत

मुंबई : एक वक्त मुंबई में राज करने वाले अंडरवर्ल्ड के अपराधियों ने फिर कारोबारी नगर में अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के वडाला में छोटा राजन गैंग के के बीच गुरूवार को गैंगवार हुआ जिसमें दोनो ओर से गोलियां चली. इस गैंगवार में एक की मौत की […]

विज्ञापन

मुंबई : एक वक्त मुंबई में राज करने वाले अंडरवर्ल्ड के अपराधियों ने फिर कारोबारी नगर में अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के वडाला में छोटा राजन गैंग के के बीच गुरूवार को गैंगवार हुआ जिसमें दोनो ओर से गोलियां चली. इस गैंगवार में एक की मौत की खबर है.

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि वडाला में शाम को अचानक दो गिरोहों के बीच फायरिंग शुरू हो गई जिसके बाद लोग दहशत में आ गये. बीच सड़क पर हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.

इस बीच गिरोह के एक सदस्य की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अर्जुन जायसवाल के रूप में की हुई है जिसपर कई संगीन मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola