मुंबई में आरबीआइ की इमारत में लगी आग

मुंबई : उपनगर बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत में आज आग लग गई. दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की कोई तत्काल खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि आग आज सुबह लगभग साढे आठ बजे इमारत की चौथे मंजिल पर लगी. दमकल विभाग की 10 […]
मुंबई : उपनगर बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत में आज आग लग गई. दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की कोई तत्काल खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि आग आज सुबह लगभग साढे आठ बजे इमारत की चौथे मंजिल पर लगी. दमकल विभाग की 10 गाडियां मौके पर पहुंच गईं. सूत्रों ने कहा कि आग लगने के कारणों की पुष्टि होनी अभी बाकी है.
आरबीआइ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने की घटना केंद्रीय बैंक के कार्यालय में हुई. प्रवक्ता ने बताया ‘आग नियंत्रण में है और किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ.’ उन्होंने बताया कि उस मंजिल पर आग लगने की खबर है जहां ‘नेशनल पेमेन्ट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ के कार्यालय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




