ePaper

शीना मर्डर मिस्ट्री : पीटर मुखर्जी और इंद्रणी मुखर्जी से आज फिर हो रही है पूछताछ

Updated at : 03 Sep 2015 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
शीना मर्डर मिस्ट्री : पीटर मुखर्जी और इंद्रणी मुखर्जी से आज फिर हो रही है पूछताछ

मुंबई :शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ और इंद्राणी मुखर्जी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी से लगभग 12 घंटे पूछताछ की. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पति से आज फिर पूछताछ हो रही है. इसके लिए पीटर मुखर्जी आज फिर […]

विज्ञापन

मुंबई :शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ और इंद्राणी मुखर्जी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी से लगभग 12 घंटे पूछताछ की. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पति से आज फिर पूछताछ हो रही है. इसके लिए पीटर मुखर्जी आज फिर खार पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. पुलिस हत्या के मुख्‍य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को भी खार पुलिस स्टेशन लेकर आयी है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज सुबह मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि मुखर्जी को फिर खार पुलिस थाने में बुलाये जाने की संभावना है क्योंकि हम उनके बयान की इंद्राणी के बयान के साथ पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके साथ उन्होंने आईएनएक्स मीडिया की संयुक्त रुप से स्थापना की थी. इंद्राणी को उसकी बेटी शीना की कथित हत्या करने के आरोप में 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.

इस बीच, कलीना स्थित फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटॅरी ने इंद्राणी तथा रायगढ जिले में मिले मानव कंकाल के अवशेष के नमूनों का डीएनए जांच के लिए विश्लेषण शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह कंकाल शीना का था. कल पुलिस ने पीटर के वर्ली स्थित फ्लैट की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज तथा एक लैपटाप अपने साथ ले गई.

पीटर से जो सवाल पूछे गए थे वही सवाल इंद्राणी को भी दिए गए. इंद्राणी को बांद्रा पुलिस थाने से लाया गया था और बगल वाले कमरे में बिठाया गया था. स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ से पूछे गए कुछ सवाल उनके वित्तीय लेनदेन, खास कर उनके निवेश, विभिन्न कंपनियों में उनके शेयर, इंद्राणी, उनके पुत्र राहुल, सौतेली बेटी शीना, सौतेली बेटी विधि आदि के बारे में थे. उनसे यह भी पूछा गया कि उन्होंने इंद्राणी को कितना धन दिया था. विधि इंद्राणी और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना की पुत्री है.

वहीं दूसरी ओर, मुम्बई पुलिस के अधिकारियों ने शीना के जैविक पिता सिद्धार्थ दास से भी कोलकाता के दुर्गानगर स्थित उनके आवास पर बुधवार को पूछताछ की हालांकि इस संबंध में कुछ भी बताने से सिद्धार्थ ने मना कर दिया. आपको बता दें कि दास का अतीत में इंद्राणी मुखर्जी के साथ लिव इन संबंध था. सिद्धार्थ ने शीना बोरा को अपनी बेटी बताया है.

सिद्धार्थ दास से पूछताछ में क्या निकला, इस पर कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे (पुलिस) हत्या मामले में दास की भूमिका का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, यदि है तो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola