ePaper

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा बंधन पर लोगों को दी बधाई

Updated at : 28 Aug 2015 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा बंधन पर लोगों को दी बधाई

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आज लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार महिलाओं के कल्याण के प्रयासों को तेज करने की जरुरत तथा समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुरुषों के कर्तव्य को रेखांकित करता है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, राखी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आज लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार महिलाओं के कल्याण के प्रयासों को तेज करने की जरुरत तथा समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुरुषों के कर्तव्य को रेखांकित करता है.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, राखी का धागा बहन और भाई को प्यार और विश्वास के अभिन्न बंधन में बांधता है. उन्होंने कहा, यह त्योहार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयासों को तेज करने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुरुषों द्वारा अधिकतम प्रयास करने की जरुरत को रेखांकित करता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोग यह संकल्प लेंगे कि वे भारत में महिलाओं विशेष रुप से कन्या शिशुओं के हितों के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola