ePaper

असम : चार युवकों ने किया नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप

Updated at : 27 Aug 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
असम : चार युवकों ने किया नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप

गुवाहाटी : असम में चलती बस के अंदर एक नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और घटना के दो दिन बाद तलाशी अभियान तेज किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के बारपेटा जिले में चार युवकों ने कथित रुप से 12 वर्षीय एक लडकी के साथ सामूहिक […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम में चलती बस के अंदर एक नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और घटना के दो दिन बाद तलाशी अभियान तेज किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के बारपेटा जिले में चार युवकों ने कथित रुप से 12 वर्षीय एक लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 12 वर्षीय लडकी को हावली से चार आरोपी जबरदस्ती ले गए और बारपेटा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पास उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

उन्होंने कहा कि बलात्कार करने के बाद लडके घर से भाग गए और लडकी को यह धमकी देकर अकेला वहीं छोड गए कि वह पुलिस को इसके बारे में न बताए. लडकी के माता-पिता ने हावली पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है और पीडिता का मेडिकल परीक्षण किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीडित लडकी ने दो लडकों के नाम बताए हैं और उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola