रेल पटरी पर विस्फोट करने की कोशिश नाकाम, केएलओ का उग्रवादी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2015 12:38 PM
कोकराझार : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सेना और पुलिस के एक संयुक्त बल ने असम के कोकराझार और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर विस्फोट करने की कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) के उग्रवादियों की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड में केएलओ का एक उग्रवादी मारा गया. सूत्रों […]
कोकराझार : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सेना और पुलिस के एक संयुक्त बल ने असम के कोकराझार और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर विस्फोट करने की कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) के उग्रवादियों की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड में केएलओ का एक उग्रवादी मारा गया.
सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने कल देर रात राभा पाडा गांव में एक अभियान शुरू किया और केएलओ के कुछ उग्रवादियों को रेल पटरी पर आइइडी लगाने की कोशिश करते हुए पकड लिया. उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.
इस दौरान केएलओ का एक उग्रवादी घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से डेटोनेटर के साथ सात किलोग्राम का एक आइइडी, 7.65 एमएम की एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, कुछ गोलियां और दो हथगोले बरामद हुए. सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी स्वतंत्रता दिवस समारोहों को बाधित करने के लिए पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के क्षेत्र में आने वाली पटरी पर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










