हाफिज सईद के संगठन जमात- उद - दावा पर पाक सरकार रखेगी पैनी नजर
Updated at : 13 Aug 2015 4:12 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ भारत की शिकायतों को अब पाकिस्तान ने भी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है. हाफिज सईद के संगठन जमात- उद- दावा को पाकिस्तान सरकार ने संदिग्ध सूची में रखा है. इस संगठन की कार्यनीति पर अब कड़ी नजर रखी जायेगी. इसकी गतिविधियों पर […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ भारत की शिकायतों को अब पाकिस्तान ने भी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है. हाफिज सईद के संगठन जमात- उद- दावा को पाकिस्तान सरकार ने संदिग्ध सूची में रखा है. इस संगठन की कार्यनीति पर अब कड़ी नजर रखी जायेगी. इसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी अगर सरकार को इस संगठन की गतिविधी गलत लगी, तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
पाकिस्तान ने यह फैसला नेशनल सेक्युरिटी एडवाइजर्स की मुलाकात की तारीफ के बाद ही लिया है. एनएसएए सरताज अजीज ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए 23 अगस्त को दिल्ली आयेंगे. इस दौरे में वह भारत के द्वारा उठाये गये सारे सवालों का जवाब देंगे. संभव है कि हाफिज सईद के मुद्दे पर पाकिस्तान अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया हो.
जमात उद दावा पर लगे सरकार के रुख की जानकारी देते हुए पाक होम मिनिस्ट्री के स्टेट मिनिस्टर बलीगुर रहमान ने हाऊस को गुरुवार इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने साफ कर दिया कि अगर सरकार को इस संगठन में कुछ भी गलत लगा तो इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि यह संगठन यूएन रिजॉल्यूशन 1267 के तहत जमात-उद-दावा एक प्रतिबंधित संगठन है. इस संगठन को लश्कर ए तैयबा का सहयोगी माना जाता है. लश्कर ने इसी संगठन की मदद से भारत में मुंबई हमला कराया. लेकिन पाकिस्तान भारत की मांग को हर बार नजरअंदाज करता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




