भूस्खलन के कारण श्रीनगर राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा रूकी

जम्मू : राज्य के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण आज अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी है. राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया, ‘भारी बारिश के कारण कल देर रात उधमपुर जिले के खेडी में 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर […]
जम्मू : राज्य के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण आज अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी है. राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया, ‘भारी बारिश के कारण कल देर रात उधमपुर जिले के खेडी में 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ.’
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ की यात्रा भी रोक दी है. अन्य वाहनों को भी राजमार्ग पर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गयी है. उन्होंने बताया कि सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के कर्मी और मशीन भूस्खलन को साफ करने के काम में लगे हैं और आज शाम में राजमार्ग को खोल दिये जाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि राजमार्ग के दोनांे ओर अनेक वाहन फंसे हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




