ePaper

महाराष्‍ट्र के ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत ढही, 12 की मौत

Updated at : 04 Aug 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्‍ट्र के ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत ढही, 12 की मौत

मुंबई : महाराष्‍ट्र केठाणे में इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज एक तीन मंजिला इमारत गिर गयी जिसमें कई लोग दब गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोगों को बचाया गया है. दमकल […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्‍ट्र केठाणे में इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज एक तीन मंजिला इमारत गिर गयी जिसमें कई लोग दब गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोगों को बचाया गया है.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे के डी-केबिन इलाके में स्थित कृष्णा निवास नामक इमारत के ढहने से सात लोग घायल भी हो गए. बचाव अभियान में दमकल विभाग के कर्मी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी जुटे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे नगर निगम ने कृष्णा निवास की जर्जर हालत को देखते हुए इमारत में रहने वालों को नोटिस जारी किया था. उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों ने इमारत खाली कर दी थी, लेकिन अन्य अभी भी वहीं रह रहे थे.

हादसा बीती रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. बताया जा रहा है कि यह एक 50 साल पुरानी इमारत थी.

अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है. आपको बता दें कि पिछले दिनों भी मुंबई के ठाणे जिले के ठाकुर्ली में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी.

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हुई बारिश के कारण इस तरह की घटना हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola