दक्षेस उपग्रह के निर्माण, प्रक्षेपण का खर्च भारत वहन करेगा : सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि प्रस्तावित दक्षेस उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण का खर्च भारत वहन करेगा जबकि इसकी जमीनी प्रणाली का खर्च इस क्षेत्रीय समूह के देश करेंगे. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी. सिंह ने कहा, ‘‘उपग्रह के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि प्रस्तावित दक्षेस उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण का खर्च भारत वहन करेगा जबकि इसकी जमीनी प्रणाली का खर्च इस क्षेत्रीय समूह के देश करेंगे. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी.
सिंह ने कहा, ‘‘उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण का खर्च भारत सरकार वहन करेगा जबकि इसकी जमीनी प्रणाली का खर्च इस दक्षेस समूह के संबंधित देश करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस उपग्रह के निर्माण की परियोजना का मकसद सभी पडोसी देशों को दूरदर्शन, डीटीएच, टेली एजुकेशन, आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में दूरसंचार और प्रसारण सुविधा प्रदान करना है.’ भारत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी दक्षेस उपग्रह परियोजना भारत की ओर से पडोसी देशों को उपहार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










