ePaper

कश्मीर में बादल फटने से दो अमरनाथ यात्रियों सहित चार की मौत

Updated at : 17 Jul 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में बादल फटने से दो अमरनाथ यात्रियों सहित चार की मौत

श्रीनगर :कश्मीर के सोनमर्ग के पास गुरूवार को बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में गुरुवार शाम बादल फटा जिससे यहां का जनजीवन प्रभावित हो गया. टीवी रिपोर्ट की माने तो बादल फटने की घटना में दो अमरनाथ यात्रियों की जान भी चली […]

विज्ञापन

श्रीनगर :कश्मीर के सोनमर्ग के पास गुरूवार को बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में गुरुवार शाम बादल फटा जिससे यहां का जनजीवन प्रभावित हो गया. टीवी रिपोर्ट की माने तो बादल फटने की घटना में दो अमरनाथ यात्रियों की जान भी चली गयी है. बादल फटने की घटना की वजह से अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्ग बालटाल और पहलगाम प्रभावित हुए हैं जिस वजह से तीर्थयात्रा को एक तरफ से अस्थायी तौर पर निलंबित करना पडा.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि हमने श्रीनगर लेह सडक पर कुल्लन क्षेत्र से तीन शव बरामद किए हैं. यहां कल शाम को बादल फटा था. मृतकों की शिनाख्त 15 वर्षीय इकरा माजिद और 10 वर्षीय मोमिन अहमद बाबा के तौर पर हुई है. दोनों गांदरबल जिले के कुल्लन गांव के रहने वाले हैं. अधिकारी ने बताया कि एक शव सिंध नदी से बरामद हुआ है जिसकी पहचान अबतक नहीं की जा सकी है. रुकसाना (32) और उनका चार वर्षीय बेटा अकीब बाबा अभी भी लापता हैं.

उन्होंने कहा कि बालटाल आधार शिविर की ओर जाने वाली सडक पर मलबे को हटाने का काम जारी है जिसने सडक को अवरुद्ध किया है. अधिकारी ने कहा, ‘‘ बालटाल सडक की तरफ से यात्रा को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है. कुछ और घंटों में मलबा हटा लिया जाएगा.’’ इस बीच, यात्रा के पारंपरिक मार्ग पहलगाम से लगने वाले पंजतरनी इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मंजूर अहमद शेख के तौर पर हुई है. वह कुली का काम करता था.

घाटी में कल शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बादल फटने की खबर है. मौसम वैज्ञानिकों ने पूरे कश्मीर में अगले 24 घंटे में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola