एक यात्री की तबीयत खराब, रनवे से टर्मिनल वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

Updated at : 11 Jul 2015 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक यात्री की तबीयत खराब, रनवे से टर्मिनल वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

नयी दिल्ली : दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को आज उस वक्त रनवे से टर्मिनल की तरफ लौटाना पडा जब उस पर सवार एक यात्री की तबीयत खराब हो गई और तुरंत उसका इलाज कराना जरुरी हो गया. एयर इंडिया ने कहा कि यह घटना आज सुबह 10 बजे तब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को आज उस वक्त रनवे से टर्मिनल की तरफ लौटाना पडा जब उस पर सवार एक यात्री की तबीयत खराब हो गई और तुरंत उसका इलाज कराना जरुरी हो गया. एयर इंडिया ने कहा कि यह घटना आज सुबह 10 बजे तब हुई जब एयर इंडिया का विमान एआई-887 रनवे से उडान भरने ही वाला था.

बयान में कहा गया कि इस दौरान एक यात्री ने तबीयत खराब होने की शिकायत की और कू्र के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी. फिर पायलट ने विमान को रनवे से टर्मिनल वापस लाने का फैसला किया.

प्रक्रिया के मुताबिक, यात्री को इलाज के लिए एयरपोर्ट पर डॉक्टरों को सौंप दिया गया. बीमार पडे यात्री के साथ जा रहे यात्री को भी एयरपोर्ट पर उतार दिया गया. बयान के मुताबिक, दोनों यात्रियों को उतारने के बाद विमान 11:37 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola