ePaper

अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बडी घटना को अंजाम दे सकते हैं आतंकी, घुसपैठ की कोशिश में

Updated at : 03 Jul 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बडी घटना को अंजाम दे सकते हैं आतंकी, घुसपैठ की कोशिश में

श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और बाबा बर्फानी के दर्शन का सिलसिला जारी है. इस बीच ऐसी खबर है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा के दैरान किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन इन खतरों की आशंका के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं […]

विज्ञापन

श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और बाबा बर्फानी के दर्शन का सिलसिला जारी है. इस बीच ऐसी खबर है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा के दैरान किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन इन खतरों की आशंका के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है.

भारतीय सेना ने दावा किया है कि 200 से 225 के बीच आतंकियों का जत्था सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है. ये आतंकी अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बडी घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाना चाहते हैं.इधर आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने पूरी तरह कमर कस ली है. सेना ने आतंकियों से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन शिवा’ शुरू किया है.

आज ही नियंत्रण रेखा से सटे उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें समझा जाता है कि एक उग्रवादी मारा गया. अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के बोनयार इलाके में तीन से चार उग्रवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर सेना ने कार्रवाई शुरू की जिसके बाद उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.

उन्होंने बताया कि सेना ने छुपे हुए उग्रवादियों की घेराबंदी की. उग्रवादियों ने सेना पर हमला कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी के मारे जाने की सूचना है और सेना का एक जवान भी घायल हो गया है. अधिकारी ने बताया कि मृत उग्रवादी का शव अभी बरामद नही किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल जानकारी नही है कि क्या यह घुसपैठ का प्रयास था. उन्होंने बताया कि अभियान खत्म हो जाने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola