महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए भाजपा के मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गई है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्र शुरु होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाखनपुर के सरकारी अस्पताल गए […]
जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गई है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्र शुरु होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाखनपुर के सरकारी अस्पताल गए थे. अस्पताल में उन्होंने देखा कि डॉक्टर का कॉलर सही से नहीं था और उन्होंने उसे सही किया.
पूरे घटनाक्रम के चश्मदीद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मंत्री महिला डॉक्टर के पास गए और उनसे कहा, बिटिया आपका कॉलर सही नहीं है और उन्होंने हाथ से उसे सही किया. महिला डॉक्टर ने कोई विरोध नहीं किया. अधिकारी ने कहा कि इसे देख रहीं अन्य महिला डॉक्टरों ने भी अपने अपने कॉलर सही कर लिये. उन्होंने कहा, वहां काफी भीड़ थी. मुङो नहीं लगता कि उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अनुचित तरीके से महिला डॉक्टर को छूआ. मंत्री के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ मनदीप भंडारी और कठुआ के एसपी नासिर खान भी थे.
उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में सिंह पर एक महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. तब मंत्री ने कथित तौर पर एप्रन नहीं पहनने पर उस महिला डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










