गुजरात में 29 हजार जगहों पर मनाया जायेगा विश्व योग दिवस

Updated:
विज्ञापन
गुजरात में 29 हजार जगहों पर मनाया जायेगा विश्व योग दिवस

अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने आज कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस राज्य भर में 29 हजार से अधिक जगहों पर मनाया जायेगा. शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडासामा ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम यहां जीएमडीसी मैदान में होगा जिसमें गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल एवं राज्यपाल ओ पी कोहली हिस्सा लेंगे. उन्होंने […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने आज कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस राज्य भर में 29 हजार से अधिक जगहों पर मनाया जायेगा. शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडासामा ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम यहां जीएमडीसी मैदान में होगा जिसमें गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल एवं राज्यपाल ओ पी कोहली हिस्सा लेंगे.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस कार्यक्रम को प्रदेश के 29 हजार से अधिक जगहों पर मनायेगी.
इस कार्यक्रम की आयोजन समिति के अध्यक्ष चूडासामा ने कहा कि यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अलावा प्रत्येक 33 जिले अपने क्षेत्रों में एक मुख्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन जिलों में पहले से ही स्थल निर्धारित कर दिये गये हैं. इन मुख्य कार्यक्रमों के अलावा सार्वजनिक उद्यानों एवं स्कूली मैदानों सहित कई अन्य जगहों पर भी योग दिवस मनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola